पटना, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आम आदमी पार्टी (AAP) सांसदों के पाला बदलने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो डरा और बिक गया और वो भाजपा में गया है। तेजस्वी ने कहा कि राजनीति में जो लोग अपनी विचारधारा पर टिके नहीं रह सकते, वे ही भाजपा का दामन थाम रहे हैं। बता दें कि राघव चड्ढा समेत 3 राज्यसभा सांसदों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की AAP को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव ने दावा किया कि हरभजन सिंह समेत 4 और सांसद आप को छोड़ने वाले हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत में आप में टूट पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में अब दो ही तरह के लोग जा रहे हैं। एक वे जो जांच एजेंसियों से डरे हुए हैं और दूसरे वो जो बिक चुके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.