जो जीत सकता है, उसे सीट मिलेगी; अखिलेश ने बताया सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे का फॉर्मूला
लखनऊ, नवम्बर 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर कहा कि अभी भी कई ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस जीत सकती है। बैठक में इन सीटों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बात सीट बंटवारे की नहीं, बल्कि जीत की है। जो जहां से जीतने की स्थिति में होगा, उसके हिस्से में वह सीट जाएगी। आपको बता दें समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ प्रस्तावित 23, 24 और 25 नवंबर की बैठक में इस पर ही चर्चा करेगी। जो जहां बेहतर होगा उसके हिस्से में वो सीटें जाएंगी। सूत्रों के माने तो सीटों का बंटवारा विधानसभा 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर होगा। सपा इन चुनावों में सपा-कांग्रेस के परफार्मेंस के आधार पर सीटों का बंटवारे का प्रस्ताव रख सकती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव स्वयं बार-बार यह कहते चले आ रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.