सूरत, मार्च 11 -- गुजरात में सूरत जिले के मांडवी नगर में हाल ही में एक विराट हिंदू धर्मसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हैदराबाद की गोशामहल सीट के फायर ब्रांड भाजपा विधायक टी. राजा सिंह पहुंचे। अपने कट्टर हिंदू तेवरों की वजह से अक्सर विवादित भाषण देने वाले टी. राजा सिंह ने यहां पर भी अपना वही रंग दिखाया। इस दौरान यहां दिए विवादित भाषण में उन्होंने देश में मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर सवाल उठाए और केंद्र सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग करते हुए सांसदों को 'गोल टोपी' वालों की नसबंदी करने का लक्ष्य देने जैसी अजीबोगरीब मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार को यह योजना निकालनी चाहिए कि जो सांसद जितने गोल टोपी वालों की नसबंदी करेगा, उसे उतना बड़ा इनाम दिया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से मांग क...