फिरोजाबाद, जून 10 -- शिकोहाबाद में ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय कोई साधारण पशु नहीं है, उसे माता का दर्जा मिलना ही चाहिए। गो-हत्या एक दंडनीय अपराध होना चाहिए। जो लोग खुद को गो-भक्त बताकर सत्ता में आए, उन्हीं के शासनकाल में सबसे ज्यादा गो-हत्या हो रही है। यदि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है, तो सबसे पहले गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। गौमाता की रक्षा के बिना हिंदू राष्ट्र का मार्ग कभी प्रशस्त नहीं हो सकता। इस दौरान सपा नेता विजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार, एडवोकेट राहुल यादव, सपा के सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, रुचि यादव, विकास यादव, सर्वेश कुलश्रेष्ठ, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...