उन्नाव, जुलाई 10 -- फतेहपुर चौरासी। गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो संरक्षण को लेकर सरकारों पर सीधा दबाव बनाया। कहा कि यदि सरकार जनता का विश्वास बनाए रखना चाहती है तो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे। स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी समय में जनता उसी के साथ खड़ी होगी, जो गौरक्षा के लिए ठोस काम करेगा।

गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा का आयोजन फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ग्राम हफ़ीजाबाद स्थित बालखंडेश्वर मंदिर एवं परशुराम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वागत किया गया। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। यहां स्वामी ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र जीवन की आधारशिला हैं। गोसेवा केवल...