गंगापार, मई 26 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। जसरा बाजार के लाइन पार स्थित केसरवानी वैश्य धर्मशाला में सोमवार को सायं आयोजित गौ-रक्षा अभियान कार्यक्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देशव्यापी गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने घोषणा किया कि देश की सभी विधानसभाओं में 'गौ-धाम' स्थापित किए जाएंगे, जहां गौमाता की सेवा, चिकित्सा, पालन-पोषण और संरक्षण की समुचित व्यवस्था होगी।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक सुरेन्द्र कुमार केसरवानी सोनू व उनकी पत्नी पूनम केसरवानी ने शंकराचार्य जी की चरण पादुका का पूजन-अर्चन एवं आरती करके किया। इसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जो परिवार आर्थिक तंगी अथवा अन्य कारणों से गौसेवा क...