मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शुक्रवार को मऊ जिले में आगमन पर शहर समेत ग्रामीण अंचल के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जो गाय को माता नहीं कह सकता वह असली हिंदू नहीं हो सकता है। उन्होंने गो हत्या रोकने के साथ ही लोगों से धर्म और संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया। नगर क्षेत्र के भीटी चौक पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गौ रक्षा और गो माता को उत्तर प्रदेश में राज्य माता घोषित कराने के लिए निकाली गई है। कहा कि पिछले कई वर्षों से गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए आवाज उठाई जा रही है, लेकिन प्रदेश की सरकार ने इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण उत्तर ...