रांची, अप्रैल 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। जो क्रूस पर कुर्बान वो मेरा मसीहा है, हर जख्म जो उसका है, वो मेरे गुनाह का है..., जैसे शोकपूर्ण भजनों-गीतों के साथ रांची की विभिन्न कलीसियाओं में गुड फ्राइडे (भला शुक्रवार) मनाया गया। इस अवसर पर मसीही समाज ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान और क्रूस पर उनकी मृत्यु की घटना को अत्यंत श्रद्धा के साथ स्मरण किया। शहर के विभिन्न कैथोलिक चर्चों में क्रूस रास्ता की विधि पूर्ण की गई। इस दौरान ईसा मसीह के दुखभोग की यात्रा से जुड़े 14 स्थानों का स्मरण किया गया। कई स्थानों पर जीवंत क्रूस रास्ता का मंचन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।वहीं, प्रोटेस्टेंट कलीसियाओं में प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर दी गई सात अमर वाणियों पर आधारित विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। श्रद्धालुओं ने तीन घंटे के ध्यान और प्रार्थना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.