जो किया अच्छा किया, अमेठी में हारने के बाद स्मृति ईरानी ने किससे कही थी ये बात?
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में महासचिव बनकर दमदार वापसी करने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में 2024 में मिली हार को याद किया है। उन्होंने बताया कि वह नतीजे वाले दिन शाम छह बजे अपने घर में बने मंदिर में गईं। वहां पर उन्होंने भगवान की प्रतिमा के सामने कहा कि जो किया, अच्छा किया। इस दौरान, उनके आसपास खड़े कार्यकर्ता यह सुनकर शॉक्ड रह गए और सोचने लगे कि दीदी को सदमा लग गया। टाइम्स नाऊ के साथ पॉडकास्ट इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने 2024 की अमेठी हार पर कहा, ''मुझे याद है कि जिस दिन इलेक्शन रिजल्ट आ रहे थे। अमेठी वाले मेरे घर में मंदिर है। उसमें मां भगवती, शिव परिवार की प्रतिमाएं हैं। मैं प्रतिमा की ओर देखा और कहा कि जो भी किया, अच्छा किया। मुझे याद है कि मेरे बगल में खड़े कार्यकर्ता शॉक्ड हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.