बरेली, मार्च 16 -- बरसेर/सिरौली। रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है, सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में जरूर शामिल होना चाहिए। ये बातें रविवार को सिरौली के वसुंधरा रिसार्ट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। अध्यक्षता मनोज शर्मा ने की। यहां पुष्पेंद्र वर्मा, परमेश्वरी फौजी, महेंद्र पाल बालाजी, मुरारी लाल, नरेश वर्मा, वीरपाल सिंह, महेश, प्रदीप गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, रूपकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा के गुलड़िया मंडल, मझगवां मंडल, आंवला कार्यालय पर प्रशिक्षण कैंपों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां राकेश मोहन त्यागी, यशपाल लोधी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...