सीतापुर, अक्टूबर 3 -- सीतापुर, संवाददाता। तीर्थ नगरी नैमिषारण्य के कालीपीठ में पितृ पक्ष में आयोजित भागवत महाकुंभ के पहले सत्र में कथा व्यास धनश्री लेले ने श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव का भक्तिभावपूर्ण वर्णन किया। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए और उत्सव का आनंद लिया।नैमिषारण्य के कालीपीठ में चल रहे भागवत महाकुंभ में मुंबई से पधारी मराठी कथा व्यास धनश्री लेले ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, वासुदेव-देवकी प्रसंग और नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए देवकी के गर्भ से भगवान विष्णु ने कृष्ण रूप में जन्म लिया। कृष्ण जन्म के बाद वासुदेव जी द्वारा उन्हें ...