जो अफसर खुद जांच के घेरे में, वो क्या जांच करेंगे; राम मंदिर SIT पर सपा के सवाल, सुप्रीम कोर्ट से भी अपील
अयोध्या, जून 17 -- Ram Mandir News: समाजवादी पार्टी (एसपी) ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच को खारिज कर दिया है। राम मंदिर से दान चोरी के मामले को उठाकर सुर्खियों में लाने वाले सपा नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने कहा है कि बिना प्राथमिकी (FIR) के एसआईटी जांच का कोई औचित्य नहीं है। पवन पांडेय ने एसआईटी में शामिल अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो अफसर खुद सरकार के जांच के घेरे में हैं, वो क्या राम मंदिर में चढ़ावे की डकैती की जांच करेंगे। सपा नेता ने दान चोरी मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है और कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट बनवाने वाले सुप्रीम कोर्ट को इसकी जांच करनी चाहिए। राज्य सरकार ने लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.