जो अपने ही लोगों पर बम बरसाता है, वो हमें ज्ञान न दे; भारत ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को कर दिया खबरदार
नई दिल्ली, मई 21 -- भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को एक बार फिर तगड़ी लताड़ लगाई है। भारत के खिलाफ जहर उगलने की नापाक कोशिश कर रहे पाकिस्तान को इस बार भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारतीय अधिकारी से करारा जवाब मिला। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने एक बहस के दौरान पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर उसे खुद की गिरेबान में झांकने की सलाह भी दी। भारत ने दोटूक शब्दों में कहा कि जिस देश का खुद का इतिहास नरसंहार के काले कारनामों से सना हुआ है, उसका भारत के आंतरिक मामलों पर बोलना एक भद्दा मजाक है। यह भी पढ़ें- ऐसा कोई देश ढूंढ कर दिखा दो, भारत ने डच PM की 'चिंताओं' पर दिया करारा जवाब हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान के हालिया क्रूर कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए इसी साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.