बगहा, फरवरी 18 -- ठकराहा, निज प्रतिनिधि। ठकराहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जनेऊआ में शिक्षा व्यवस्था लचर गई है। इसकी की पोल बीडीओ के औचक जांच में खुलकर सामने आई है। प्रखंड मुख्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित इस विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति बेहद दयनीय पाई गई। बीडीओ आर.के. राघव द्वारा शिक्षा प्रेमियों की शिकायतों के बाद की गई जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ। जांच के बाद बीडीओ श्री राघव ने बताया कि चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं जोड़, घटाव, गुणा-भाग जैसे बुनियादी गणितीय सवालों का सही उत्तर देने में असमर्थ पाए गए। हिंदी विषय में भी पर्यायवाची शब्दों की जानकारी अत्यंत कमजोर मिली। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं की मेज पर छड़ियां रखी मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि शिक्षण के बजाय बच्चों पर दबाव और भय का माहौल बनाया जा रहा है। खास चिंता ...