हमीरपुर, जून 23 -- भरुआ सुमेरपुर। संगम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कस्बे के तपोभूमि में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 31 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। मंगलवार को कस्बे में ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की तपोभूमि में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संगम सेवा ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं केपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश शिवहरे ने पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात 31 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना। मुख्य अतिथि ने सभी को आशीर्वाद देते हुए स्मृतिचिन्ह एवं विवाह प्रमाण पत्र समर्पित किया। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कु...