धनबाद, अप्रैल 1 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार से 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ है। इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा के दौरान बस्ती और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर भक्ति गीत गाती हुई चल रही थी। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। आयोजन मे विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां जोड़ापोखर पहुंची है। वर्तमान में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। विधायक रागिनी सिंह ने भी विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.