धनबाद, मार्च 3 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को जोड़ापोखर थाना में थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों सहित कर्मियों को फाइलेरिया रोधी दवाई खिलाई। युगश्री, सनोज कुमार यादव, प्रताप उरांव, दिनेश प्रसाद यादव, अनूप कुमार, रमाकांत यादव, लवलेश कुमार पाल, विक्रम दास और जितेंद्र कुमार सिंह को दवाई खिलाई गई। डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि दवा खाने के बाद जिनको सिर दर्द, चक्कर, उल्टी या उल्टी जैसा लगना, सुस्ती या इचिंग होती है, तो इसका साफ मतलब है कि उनके शरीर में फाइलेरिया के बैक्टीरिया थे, जो दवाई खाने के बाद खत्म हो गए। मतलब उनका शरीर फाइलेरिया मुक्त हो गया। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किया गया है। टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.