जोहन राम के निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति : सरावगी
जहानाबाद, सितम्बर 18 -- करपी, निज संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जोहन राम के श्राद्ध कर्म पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने स्वर्गीय जोहन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जोहन राम पार्टी के समर्पित एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी का विस्तार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे जिला उपाध्यक्ष के अलावा दो बार जिला महामंत्री भी रहे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.