नई दिल्ली, जुलाई 2 -- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई की रात चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया। यह मैच बारिश की भेंट चढ़ा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बोर्ड पर लगाए। भारत की बैटिंग के दौरान अधिकतर समय बारिश होती रही। जैसे ही टीम इंडिया अपनी पारी खत्म कर पवेलियन लौटी तो बारिश बढ़ गई। लगातार हो रही बारिश के चलते मैदान गिला हो गया और टाइम भी निकलता रहा। अंत में आकर अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। हालांकि इंग्लैंड के विकेट कीपर जोस बटलर ने 'शतक' पूरा कर अपनी टीम के लिए इतिहास रचा। यह भी पढ़ें- कोहली से आगे निकले श्रेयस, इंग्लैंड में शानदार अर्धशतक से रचा नया...