सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने समाहरणालय पहुंच नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। जोसिमा खाखा ने दीपक अग्रवाल को बुके भेंट कर, फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जोसिमा खाखा ने कहा कि यह जीत पूरे नगर की जनता के उम्मीदों की जीत है। हमें विश्वास है कि दीपक अग्रवाल सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलेंगे और शहर के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाएंगे। अब समय है राजनीति से ऊपर उठकर विकास की बात करने का। उन्होंने कहा कि नप के सभी वार्ड पार्षद मिलकर काम करें, तभी सिमडेगा को एक बेहतर और विकसित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.