सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में बुधवार को कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और उनके चुनाव चिंह ईंटे छाप में वोट करने की अपील की। प्रत्याशी सेराफिनूस कुल्लू ने भी अपने पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...