नई दिल्ली, अगस्त 15 -- ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान टीम की हालत काफी खस्ता है। पहली पारी में 198 रनों पर ढेर होने क के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी बांग्लादेश के आगे बेबस नजर आए। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाकर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन ने शतक जड़ा, वहीं कप्तान शांतो और मेहदी हसन मिराज ने फिफ्टी लगाई। बांग्लादेश की शानदार बल्लेबाजी के बीच ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र गेंदबाज जोश हेजलवुड चमके। हेजलवुड ने इस दौरान 6 विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। यह भी पढ़ें- फ्री में IND vs SL LIVE मैच कहां और कैसे देखें लाइव? यहां मिलेगी पूरी जानकारी जोश हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले ऑस्ट्...