पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फिटनेस जागरूकता दिवस के अवसर पर एपीआई बिहार की पहल पर स्थानीय महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच एक विशेष स्वास्थ्य एवं फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक निर्धारित था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक व्यायाम एरोबिक एक्टिविटी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही संतुलित आहार में प्रोटीन युक्त भोजन, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि को शामिल करने की सलाह दी गई। बताया गया कि अच्छा स्वास्थ्य ही बेहतर जीवन का आधार है। इस अवसर पर कुल 46 लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। जांच में वजन, ऊंचाई, कमर की परिधि, पेट की परिधि, बीएमआई तथा डब्ल्यूएचआर जैसे मापदंडों को दर्ज किया गया। जांच के दौरान कई प्रतिभागियों में अधिक वजन ओवरवेट...