जोश-ओ-खरोश से निकाला जुलूसे मोहम्मदी का जुलूस
बिजनौर, अगस्त 26 -- नजीबाबाद। इस्लाम धर्म के प्रचारक हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाईश के मौके पर अंजुमन शाने मिल्लत की ओर से ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस जोश -ओ- खरोश के साथ निकाला गया। अंजुमन शान ए मिल्लत की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे से शुरू होकर जुलूस ए मोहम्मदी नगर के मुख्य मार्गो से मछली बाजार पहुंचा, जहां पर अंजुमन शान ए मिल्लत के सदर हाजी जाहिद हुसैन ने जुलूस को अगले साल तक के लिए मुल्तवी किया। जलूस ए मोहम्मदी का आगाज़ तिलावत ए कलाम पाक से हुआ। जूलूस को मुफ्ती मोइनुद्दीन, नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद, चेयरमैन नजीबाबाद इंजि मोअज्जम अहमद, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मसूरी, पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां एवं सदर हाजी जाहिद हुसैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.