मथुरा, अप्रैल 13 -- श्यामसुंदर धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में वैशाखी का पर्व छात्र-छात्राओं ने बहुत ही जोश एवं उत्साह से मनाया। बच्चों ने पारंपरिक लोक नृत्य, गिद्दा नृत्य एवं भांगड़ा करके अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। इसी के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने संविधान की शपथ लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने भाषण एवं विचारों के माध्यम से डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में उनके सराहनीय योगदान के लिए उनका स्मरण किया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा, प्रधानाचार्य के के तिवारी, अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, प्रबंधक पद्मनाभ गोस्वामी, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गौतम, सोहन झा आदि ने छात्र एवं छात्राओं का उनकी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्साह वर्धन किया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती व बैसाखी पर रंगारं...