इटावा औरैया, अगस्त 10 -- इटावा। जोशी (भड्डरी ) महासभा उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री से जोशी समाज को घुमंतू समाज का दर्जा देने के साथ पिछड़ा वर्ग में आरक्षण भी देने की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियो ने ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। प्रदेश के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण को संबोधित ज्ञापन में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश घूमन्तु विकास बोर्ड का गठन किया है जिससे उत्तर प्रदेश में दशकों वर्षो से समाजिक न्याय से वंचित रह गये जोशी,जोशी भड्डरी,डकोचा, डकोता,भठरी, भडरी, भतरी जाति को आजादी के बाद अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी सामाजिक न्याय मिलने की उम्मीद जगी है ।

महासभा की मांगें महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुमित कुमार जोशी ने ज्ञा...