जोशी विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित
रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूलके हिंदी प्रवक्ता सुरेश चंद्र जोशी को शिक्षा एवं वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महर्षि सत्य सनातन हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से "विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया है। विद्यापीठ द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार यह सम्मान अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर प्रदान किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, उपप्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी, उपप्रधानाचार्य तेज सिंह जीना ने सुरेश चंद्र जोशी को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.