जोशीखोला की रामलीला में वनवास प्रसंग ने दर्शकों को किया भावुक
नैनीताल, जून 15 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत जोशीखोला में आयोजित रामलीला मंचन के चतुर्थ दिवस पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण एवं मार्मिक मंचन किया गया। वनवास के दृश्य के दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। राम की भूमिका में तनिष्का जोशी, लक्ष्मण निर्देशन पांडे, भरत सृष्टि, शत्रुघ्न भूमिका, कैकेयी कंचन और महाराज दशरथ की भूमिका में दिनेश चंद्र ने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों की सराहना बटोरी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद बल्लभ सती ने बताया कि आगामी 21 जून को रामलीला के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.