बिहारशरीफ, मार्च 9 -- जोर-शोर से हो रही गायत्री महायज्ञ की तैयारी चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के बेलदरिया टोले के मताल चौक स्थित काली मंदिर में मंगलवार को विराट हिन्दू सम्मेलन सह नौ कुंडिए राष्ट्र रक्षा कामधेनु गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा । गौ सेवक दीपक अमृतपुत्र के आध्यक्षता में आयोजित नौ कुडिंए यज्ञ और हिन्दू विराट सम्मेलन में जिलेभर के आरएसएस कार्यकर्ता भाग लेगें। इससे पहले विरट शोभा यात्रा सह कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी जोर-शोर की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...