बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका शहर में सोमवार को नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर सामने आई, जब शहर के जोरिया पुल से गुजर रही सप्लाई वाटर पाइप अचानक फट गया। पाइप फटते ही सैकड़ों लीटर साफ पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे देखते ही देखते पूरा पुल जलमग्न हो गया। जिससे ख़ासकर राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद शहर में जलापूर्ति भी काफी प्रभावित हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरिया पुल के ऊपर से गुजर रही पुरानी पाइपलाइन काफी समय से जर्जर हालत में थी। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी मरम्मत की मांग नगर परिषद से की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार सुबह जलापूर्ति शुरू होते ही अचानक पाइप फट गई और पानी का तेज फव्वारा सड़क पर फैल गया। देखते ही देखते सड़क जलमग्न हो गई, जिससे आवागमन भी बाधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.