देवघर, मई 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा के पास बुधवार सुबह जोरिया के किनारे 27 वर्षीय अमान अंसारी की हत्या मामले में पुलिस विभिन्न ठिकानों में छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- आशाकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्याहत्या का आरोप मृतक के पिता मो. कल्लू ने अपने पुत्र की साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पांच युवकों पर संदेह व्यक्त किया गया है। संदेश के आधार पर पुलिस नबी बक्स रोड भेड़वा कब्रिस्तान के पास, आमतल्ला रोड में छापेमारी की है। संदेही युवकों में कई घर से गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को शीघ्र हाजिर करने को कहा है।मृतक की पहचान बता दें कि मृतक बेलपाड़ा इमाम कॉलोनी निवासी मो. अमान अंसारी मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। वह लॉ...