नई दिल्ली, मार्च 25 -- भारत के विदेशी ट्रैप कोच पीटर विल्सन ने बुधवार को कहा कि देश के शीर्ष ट्रैप निशानेबाज जोरावर सिंह संधू को कार्यभार प्रबंधन के तहत सत्र के पहले आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया है। भारत ने मोरक्को के टैंजियर में होने वाले विश्व कप के लिए 12 सदस्यीय टीम भेजी है, लेकिन जोरावर की अनुपस्थिति स्पष्ट रूप से ध्यान आकर्षित कर रही है। जोरावर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रहे थे और पिछले साल इस बड़े मंच पर पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय ट्रैप निशानेबाज बने थे। लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता विल्सन ने टैंजियर रवाना होने से पहले पीटीआई को बताया कि 46 वर्षीय दिग्गज जोरावर 'शत प्रतिशत' टीम में वापसी करेंगे, क्योंकि अगला साल भारतीय निशानेबाजी के लिए महत्वपूर्ण है। इस साल 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.