बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय आनंदी प्रसाद कुशवाहा के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि वे तेल पेराई करने के लिए दीपनगर बाजार गये थे। वापस लौटने के दौरान बारिश शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गये। अचानक वज्रपात हो गया और वे झुलस गये। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। वे खेती-बारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...