जोराम हाई स्कूल में मैट्रिक टॉपर्स को मिला सम्मान
सिमडेगा, अप्रैल 27 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के एसएस प्लस-2 उवि, जोराम में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित विशेष असेंबली के दौरान प्रधानाचार्य सुशील प्रभात कुल्लु ने टॉपर्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी ने 478 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ। विद्यालय से कुल 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 109 छात्र-छात्राएं सफल रहे। परिणामों के अनुसार 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 77 ने द्वितीय श्रेणी तथा 4 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.