समस्तीपुर, मार्च 22 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के जोरपुरा पंचायत के एक बुजुर्ग की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान कारी साहनी के 70 वर्षीय बेटे सुरेंद्र साहनी के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे जोरपूरा चौर के समीप एक बुजुर्ग के मौत हो जाने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि वह पूर्व से टीबी का मरीज था और कई तरह की बीमारी से ग्रसित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.