समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के जोरपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में सोमवार की रात बांसबाड़ी में भीषण अगलगी की घटना हो गई। अगलगी की यह घटना गांव की घनी आबादी के बीच अवस्थित बांसवाड़ी में हुई। इससे पूरे गांव के चपेट में आने की संभावना बढ़ गई। अगलगी होते ही आसपास के घरों से समरसेबल तथा पंपसेट लगाकर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई परंतु घटनास्थल तक फायर ब्रिगेड के वाहन को ले जाने के लिए कोई मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण कारण फायर ब्रिगेड के कर्मियों को काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। अंत में फायर ब्रिगेड वाहन से पूरा पानी बाहर निकाल कर एक कच्चे रास्ते से वाहन को उक्त स्थल पर ले जाया गया और फिर उसमें नए सिरे से बोरिंग चलकर पानी भरा ...