जोरदार बारिश के साथ कई गांवों में गिरे ओले
ललितपुर, मार्च 20 -- बीती देर रात्रि जमकर गरजने वाले बादल शुक्रवार दोपहर बाद झमाझम बरसे। शहर पर काले घने बादलों के छाने से दिन में ही अंधेरा हो गया। उधर, बिरधा और मड़ावरा सहित विभिन्न विकास खण्डों की कई ग्राम पंचायतों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस रूप से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी गयीं। बृहस्पतिवार देर शाम से जनपद में बादलों ने डेरा डाल लिया था। रात्रि ग्यारह से बारह बजे के दरम्यान जोरदार गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गयी थी। इसके बाद पाली तहसील अन्तर्गत पाली ग्रामीण, राजगढ़, कुआबस्ती, बजरंगगढ़, पटउवा, चीमना, चंदेरा, नटयाना, ठगारी, सिमरधा, कैथोरा, करमरा, टपरन, बंगरिया, बिरधा, बछलापुर, भौंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.