हजारीबाग, अप्रैल 13 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में बीते चार दिनों से चंद्रगुप्त सीसीएल परियोजना के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन वार्ता के बाद समाप्त हो गया। और परियोजना का कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है। वार्ता से पूर्व पेटो, पचड़ा, बकरू, सिजवा, नौवाखाप, जोरदाग एवं चट्टी बरियातू के हजारों रैयत आंदोलन में शामिल थे।और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। आयोजित वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से आरएस यादव, अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल तथा बड़कागांव डीएसपी उपस्थित रहे। वहीं रैयत पक्ष से प्रमुख सुनीता देवी, पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव, नरेश यादव, सुनील साव, संतोष महतो, खिरोधर साव और प्रेमरंजन पासवान सहित कई लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.