रांची, दिसम्बर 10 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के डहकेला पंचायत अंतर्गत जोरको गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य कार्यालय खूंटी और अंगराबाड़ी फॉर्म प्रोड्यूसर कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। गोष्ठी में मत्स्य पदाधिकारी लिपिका बनर्जी, ऑडिल एक्का और खिलेश्वर गोप ने ग्रामीणों को आधुनिक मत्स्य पालन, तालाब प्रबंधन और सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण मत्स्य पालकों की आय बढ़ाना है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, जल सहिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...