पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मेदिनीनगर प्रखंड के जोरकट गांव में कार्यक्रम कर आम मजदूरों को सम्मानित करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया गया। आजसू के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने इस क्रम में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजदूरों के खून-पसीने पर टिकी है, इसलिए उनका सम्मान हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ श्रमिकों को माला पहनाकर, गमछा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। देश के 94 प्रतिशत से अधिक श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिनमें ठेला चालक, घरेलू निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- श्रमिकों को सम्मानित किया गया यही लोग देश की आर्थिक गतिविधियों को गति देते हैं। कार्यक्...