अमरोहा, जून 3 -- जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर क्षेत्र में सर्विस रोड पर बंद पेट्रोल पंप के सामने बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जोया चौकी पुलिस को दी। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने भी बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जोया चौकी पुलिस मृतक की पहचान कराने और हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया की 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो सकी...