अमरोहा, जून 23 -- जोया। कस्बे के मेन मार्केट, मोहल्ला खेड़ा और चौकीदारान में बीते अप्रैल माह में पाइपलाइन बिछाने को खोदी गई सड़क की वजह से लोगों का जीना मुहाल है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गिरकर लोग आए दिन घायल हो रहे हैं। वहीं, सड़क के बराबर में नगर पालिका की पाइपलाइनों में जगह-जगह हुए रिसाव से घरों की टोंटियों में मटमैला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। समस्या के बीच ऊबड़-खाबड़ सड़क पर जगह-जगह पानी भरने से व्यापारियों का कारोबार तक ठप हो गया है। इसको लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।लोगों ने बीती 17 जून को डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- जोया में जल निगम की पाइपलाइन टूटी, गंदा पानी पी रहे लोग अब तक भी समस्या जस की तस बनी होने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। मंगलवार क...