अमरोहा, फरवरी 13 -- जोया। क्षेत्र के कस्बा डिडौली में शुक्रवार तड़के अज्ञात लोगों ने एक बोलेरो कार में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। कस्बा निवासी देवराज सिंह पुत्र स्व. होराम सिंह पेशे से किसान हैं। उन्होंने अपनी बोलेरो कार घेर में खड़ी की थी। शुक्रवार तड़के अज्ञात लोगों ने उनकी कार में आग लगा दी। ऊंची लपटें उठती देख देवराज सिंह ने घर में लगे सबमर्सिबल को चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पीड़ित देवराज सिंह ने बताया कि घटना में पांच लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने तहरीर पर जांच व कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.