जोमैटो-स्वीगी से अंजान लोग भेज रहे प्रदर्शनकारियों का खाना
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए दिनभर अलग-अलग रेस्तरां से खाना पहुंच रहा है। किसी रेस्तरां से बर्गर-पिज्जा तो कहीं से खाने की थाली आ रही है। पानी से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक की व्यवस्था यहां प्रदर्शनकारियों के लिए गुरुवार को देखी गई। डिलीवरी करने वालों का कहना है कि उन्हें यह सामान यहां पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। अलग-अलग जगहों से लोग ऑनलाइन बुकिंग कर सामान को जंतर-मंतर पहुंचाने के ऑर्डर दे रहे हैं। वह इस ऑर्डर की कीमत भी ऑनलाइन ही चुका दे रहे हैं। जोमैटो के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे स्वदेश ने बताया कि वह बीते तीन दिनों में 30 से ज्यादा ऑर्डर अकेले जंतर-मंतर पर पहुंचा चुका है। कनॉट प्लेस के नामी रेस्तरां को ऑनलाइन बुकिंग मिल रही है जिसमें खाना जंतर-मंतर पहुंचाने के लिए कहा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.