नई दिल्ली, फरवरी 24 -- जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल की एविएशन कंपनी LAT एयरोस्पेस ने गुरुग्राम स्थित डिफेंस रोबोटिक्स स्टार्टअप शारंग शक्ति का अधिग्रहण कर लिया है। इस संबंध में दीपिंदर गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत से अगली पीढ़ी के सिविल एविएशन प्लेटफॉर्म विकसित करने के लॉन्ग टर्म मिशन के साथ स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। यह डील कंपनी के लिए स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में पहला औपचारिक कदम माना जा रहा है। इस खबर के बीच जोमैटो ब्रांड की कंपनी इटरनल के शेयर बुरी तरह बिखर गए। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर 5 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 255 रुपये से नीचे आ गया।क्या कहा कंपनी के फाउंडर ने? दीपिंदर गोयल ने कहा- सिविल एविएशन और डिफेंस को अक्सर अलग-अलग क्षे...