जोमत्री में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग
चक्रधरपुर, जून 26 -- आनंदपुर। आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत जोमत्री गांव में रुघींकोचा आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाओं की पहल पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में ग्रामीण और महिलाओं ने एक स्वर में गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने की मांग की। वर्तमान में जोमत्री गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दूसरे गांव में संचालित केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम सभा में मुनूरेन होरो, बसंती टोपनो, हीरामणि तोपनो, रघुनाथ तोपनो, सुखराम तोपनो, देवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामसभा में यह निर्णय लिया गया कि गांव की इस मांग को प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा ताकि बच्चों और महिलाओं को उनके अधिकारों का लाभ गांव में ही मिल सके। यह भी पढ़ें- जोमत्री गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.