जोमत्री गांव में आयोजित ग्रामसभा में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मांग
चक्रधरपुर, जून 25 -- आनंदपुर प्रखंड के जोमत्री गांव में रुघींकोचा आजीविका महिला संकुल संगठन की पहल पर आयोजित ग्रामसभा में ग्रामीणों ने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरी बालिकाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम है। वर्तमान में गांव में केंद्र नहीं होने के कारण लाभुकों को दूसरे गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। ग्रामसभा में महिलाओं ने बताया कि गांव की आबादी और पात्र लाभुकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए अलग केंद्र की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग की। साथ ही निर्णय लिया गया कि इस मांग को प्रशासन तक पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.