हजारीबाग, मार्च 1 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोभी के सिकिया जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मंगरपट्टा निवासी 22 वर्षीय उपेंद्र अगेरिया (पिता स्व. कौलेश्वर अगेरिया) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उपेंद्र दारू चौक स्थित एक चाऊमीन की दुकान में काम करता था। रविवार को स्थानीय लोगों ने जंगल में उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आंगो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। आंगो थाना प्रभारी जानु कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्ट...