गुमला, जनवरी 5 -- विशुनपुर, प्रतिनिघि। विशुनपुर के प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के जोभीपाठ गांव में मामूली कहासुनी के बाद पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी राशि असुर की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी पति शनिचरवा असुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जोभीपाठ गांव निवासी शनिचरवा असुर और उसकी पत्नी राशि असुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि शनिचरवा ने अपना आपा खो दिया। आवेश में आकर उसने पास में रखे डंडानुमा भारी पाइप से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण राशि असुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गुरदारी थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.