जोबनेर में स्कूल बस और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, डेढ़ दर्जन बच्चे घायल, 9 जयपुर रेफर
जयपुर, अगस्त 8 -- जयपुर जिले के जोबनेर क्षेत्र में शनिवार को स्कूल बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत से हड़कंप मच गया। जोबनेर-महलां राजमार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास ईंट भट्टे के नजदीक टैगोर स्कूल की बाल वाहिनी बस और स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से 9 बच्चों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जोबनेर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बस और स्कॉर्पियो में फंसे बच्चों और अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल जोबनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.